फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहंदर में ताले तोड़कर पांच दुकानों में चोरी

Mon, 27 Feb 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
Stealing cash - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। बेहंदर के बांगरमऊ रोड स्थित पांच दुकानों के ताले तोड़कर चोर नगदी सहित हजारों का माल पार कर ले गए। व्यापारियों ने थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे व्यापारियों में नाराजगी है। एसओ ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। 
विज्ञापन


बेहंदर कसबे में बांगरमऊ रोड पर मोहन पांडेय की किराना, अभिषेक मिश्रा की मोबाइल, वीरेंद्र का मेडिकल स्टोर और अमित व विजय की अनाज की दुकानें हैं। रविवार रात चोरों ने पांचों दुकानों के ताले तोड़ मार पार कर दिया।

सुबह शटर खुले देखकर आसपास के लोगों ने व्यापारियों को खबर दी। इस पर व्यापारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। मोहन ने बताया कि उनकी दुकान से नगदी सहित 15 हजार का सामान चोर ले गए हैं।
विज्ञापन


इसी तरह अभिषेक की दुकान से दो हजार नगद व एक हजार के रिचार्ज कूपन अमित की दुकान से 2000 के गेहूं, वीरेंद्र की दुकान से चार  हजार व सामान ले गए हैं। विजय की दुकान में कुछ नहीं मिला।

व्यापारियों ने तहरीर दे दी है लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इससे व्यापारियों में नाराजगी है। एसओ कासिमपुर बृजेश सिंह ने बताया जांच की जा रही है। उसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें