फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को फेंककर ट्रैक्टर लूट ले गए बदमाश

Sun, 25 Dec 2016 11:55 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा ट्रैक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिबियापुर के ग्राम ममरेजपुर से शटरिंग लादने के बहाने ट्रैक्टर लेकर आए बाइक सवार बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक व उसके साथी को नशीला पदार्थ खिलाकर रास्ते में फेंक दिया। ट्रैक्टर लूटकर फरार हो गए। अस्पताल में होश में आने पर पीड़ित को घटना की जानकारी हुई। पेट्रोल पंप से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


       बकेवर कस्बे में शनिवार शाम एक युवक नशे की हालत में पुराने हाईवे किनारे पड़ा मिला। वह अपना नाम पता नहीं बता पा रहा था। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को होश आने पर उसे पता चला कि लुटेरे उसका ट्रैक्टर लूट ले गए हैं। उसने अपना नाम अंशू पुत्र राकेश निवासी ग्राम ममरेजपुर थाना दिबियापुर जनपद औरैया बताया। पुलिस को अंशू के भाई जय कुमार ने फोन पर बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक बाइक सवार दो लोग उसके घर ममरेजपुर आए थे। उन्होंने पाता के पास बनने वाले रेलवे के पुल के लिए शटरिंग बाबरपुर से लाना तय किया। उसका भाई अंशू परिवार के ही विजय पुत्र रामशंकर को साथ लेकर ट्रैक्टर ले गया। देर रात तक ट्रैक्टर लेकर दोनों घर नही पहुंचे तो रात में उनकी खोज की।


जय ने बताया कि ट्रैक्टर में उसके भाई ने गांव से करीब 5 किमी दूर स्थित पेट्रोल पंप से डीजल भराया। वहां की सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दोनों युवक नहीं दिख रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे फफूंद में लोगों ने ट्रैक्टर देखा था। उन्हाेंने बताया कि ट्राली में दो लोग शराब पी रहे थे। उसने आरोप लगाया कि बाइक सवाराें ने दोनों लोगों को शराब में कोई नशीला पदार्थ देकर ट्रैक्टर लूट लिया। अंशू को बकेवर कस्बे के पास और विजय को बसरेहर थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में फेंक गए।
विज्ञापन


बकेवर में महिलाओं ने अंशू को रास्ते में पड़े देखा तो सौ नंबर पर फोन किया। लेकिन आधा घंटे तक पुलिस वहां नही पहुंची। बकेवर थाना के दारोगा वहां पहुंचे। सूचना पर थानाध्यक्ष बकेवर जय प्रकाश यादव जीप से अंशू को महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से उन दोनों को सैफई रेफर किया गया। ट्रैक्टर का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें