कछौना। थाना क्षेत्र के दीननगर से पांच दिन पहले घर से लापता हुई महिला की हत्या कर दी गई। पहचान मिटाने के लिए हत्यारों ने चेहरे को तेजाब से जला दिया। हत्या करने वालों ने गड्डा खोदकर नमक डाला और लाश को दफना दिया। बुधवार क ो कुत्ते गड्डा खोदकर लाश को नोच रहे थे। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवाया है।
कछौना थाना क्षेत्र के दीननगर निवासी रामध्यान की पत्नी सरोजनी (45) पिछले शनिवार से घर से लापता थी। खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा था। इस पर रामध्यान ने पुलिस को पत्नी क ी गुमशुदगी की तहरीर दी थी। बुधवार शाम करीब चार बजे गांव के किनारे से निकले बेता नाले के किनार कु त्ते इकट्टा थे और नोच-नोच कर मांस खा रहे थे।
कुत्तों क ो भौकता देख उधर ने निकल रहे ग्रामीणों की नजर पड़ी तो किसी महिला का शव पड़े होने की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाया और महिला की पहचान करने की कोशिश की। लेकिन महिला का सिर धड़ से अलग था और चेहरा पूरी तरह से झुलसा हुआ था। लाश को गड्डा खोदकर दफनाया गया था।
गड्डे में नमक भी पड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया। लाश मिलने की सूचना पर रामध्यन पहुंचे और शरीर पर मौजूद कपड़ो से पत्नी सरोजनी के तौर पर शिनाख्त की। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक महिला की हत्या की गई है।
पहचान मिटाने के लिए महिला के चेहरे को तेजाब से जला दिया गया। इसके बाद शव को गड्डे में गाड़ दिया गया। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों की तरफ से किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। शव के पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी।