फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते से निकास को दो पक्ष भिडें़, फायरिंग हुई

Sun, 28 May 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
gun - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
हरियावां। थाना क्षेत्र के सकुरवाद गांव में शनिवार को रास्ता निकास को लेकर दो पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्ष की तरफ से लाठियां चटकीं और हवाई फायरिंग हुई। मारपीट में तीन घायल हुए। दोनों पक्ष की तरफ से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


हरियावां थाना क्षेत्र के सकुरवाद में शनिवार को कौशल का बेटा पूसे (10) घूरे पर कूड़ा डालने जा रहा था। रास्ते में सियाराम  के बेटे सुधीर (40) ने उसे रास्ते से निकलने से रोक दिया। पूसे उसकी बात सुने बिना ही आगे निकलने लगा। इस पर सुधीर ने उसे पीट दिया।

पिटाई के दौरान पूसे के शोर मचाने पर पिता चाचा व परिवार के अन्य लोग लाठी डंडे व असलहा लेकर पहुंचे और सुधीर को पीटने लगे। सुधीर को पिटता देख उसके पक्ष के लेग भी डंडे व असलहों से लैस होकर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्ष के लेग आमने सामने हो गए।
विज्ञापन


दोनें पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान सूचना पर 100 नंबर पुलिस पहुंची। इसके बाद ही दोनों पक्ष के लेगों ने फायरिंग बंद की। मारपीट में एक पक्ष की तरफ से सुधीर व उसकी मां को चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को मेडिकल जांच के लिए एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया।

प्रभारी एसओ राजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने फायरिंग होने की जानकारी से इंकार किया है। बताया कि जांच रिपेर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें