फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत

Sun, 28 May 2017 12:07 AM IST
मुथुरा
विज्ञापन
accident - फोटो : demo
विज्ञापन
आगरा-दिल्ली हाईवे पर कोटवन चौकी के समीप शनिवार को हुए सड़क हादसे में महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। तीनों एक ही बाइक से थे, जो अनियंत्रित होकर ट्रक की चपेट में आ गई थी। हादसा बाइक पर तीन लोगों के सवार होने के कारण हुआ है। हेलमेट भी नहीं पहना था। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग
विज्ञापन


निकला।  अलीगढ के थाना दिल्ली गेट क्षेत्र के गांव अलादपुर निवासी शाहरुख (20), उसकी मां रुखसार (42) और साथी सलीम होडल के समीप इंडाना की कोठी पर स्थित एक भट्ठे पर काम करते थे। शनिवार की शाम तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर भट्ठे पर जा रहे थे। बाइक को शाहरुख चला रहा था। उसने हेलमेट भी नहीं पहना था। इधर, जैसे ही बाइक कोटवन

चौकी के समीप पहुंची, तो वहां साइड में खड़े ट्रक में अनियंत्रित होकर जा घुसी। इस हादसे में शाहरुख एवं उसकी मां रुखसार, सलीम घायल हो गए। दुर्घटना देख आसपास की फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोग दौड़े। पुलिस भी आई। घायलों को नजदीकी नर्सिंग होम ले जाया गया। पर, रास्ते में ही शाहरूख और उसकी मां की मौत हो गई। सलीम को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें