फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के हत्यारोपी को भेजा जेल

Thu, 10 Aug 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। पुलिस ने पिता के  हत्यारोपी बेटे को गुरुवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रगति नगर निवासी युवक शराब के नशे में पत्नी को पीट रहा था। इसी दौरान बीच बचाव करने पहुंचे पिता को उसने छत के नीचे धक्का दे दिया था। गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी युवक  को मंगलवार रात हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रगति नगर निवासी श्यामजी शराब पीने का लती है। वह आए दिन शराब पीकर पत्नी विनीता को मारपीट कर प्रताड़ित करता था। मंगलवार रात करीब 10 बजे वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। इस समय पत्नी विनीता, बेटा आदित्य व पिता ओम प्रकाश (65) छत पर सो रहे थे। श्यामजी बिना वजह पत्नी विनीता क ो गाली गलौज करने लगा। विनीता ने गाली गलौज का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट चालू कर दी थी।

इस दौरान ओम प्रकाश जाग गया और बहू को बचाने का प्रयास किया। इस पर नशे में धुत श्यामजी ने पिता को छत के नीचे धक्का दे दिया था। नीचे गिरने से ओम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया था। विनीता के  शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग पहुंचे थे। इस पर श्यामजी ने खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया था। कई आवाजें देने के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला था। विनीता पड़ोसियों की मदद से ससुर को जिला अस्पताल ले गई थी।
विज्ञापन


जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्यामजी को हिरासत में लिया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया था। विनीता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति श्यामजी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। क ोतवाल आनंद त्रिपाठी ने बताया कि हत्यारोपी श्यामजी को क ोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें