फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों को बंधक बनाकर 140 क्विंटल सरिया लूटी

Fri, 27 Jan 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
पशु व्यापारी से 20 लाख की लूट के आरोपियों से पूछताछ करते एसएसपी । - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
लोनार। थाना क्षेत्र के कस्बा बाजपुर नकटौरा में गुरुवार देर रात बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर 140 क्विंटल सरिया लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चौकीदारों से पूछताछ कर दुकानदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। लोनार थाना क्षेत्र के भानापुर गांव निवासी श्रीकृष्ण कश्यप की बाजपुर नकटौरा कस्बा में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है।
विज्ञापन

कश्यप ट्रेडिंग कंपनी के नाम से उनकी दुकान है। दुकान के बाहर मौरंग और सरिया पड़ी रहती है। जिसकी रखवाली के लिए बाजपुर नकटौरा के ही अखिलेश और विनोद को चौकीदारी पर रखा है। गुरुवार रात अखिलेश और विनोद दुकान के ऊपर के  कमरे में लेटे थे। करीब दो बजे बदमाश कमरे में पहुंचे दोनों को असलहा लगाकर रस्सियों से बांध दिया। दोनों बदमाश असलहा ताने कमरे में बैठे रहे और अन्य बदमाशों ने ट्रक में सरिया भर ली।
बदमाश दोनों को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बदमाशों के जाने पर अखिलेश व हरीराम के शोर मचाने पर आस-पास के घरों के लोग पहुुंचे और दोनों को बंधन मुक्त किया। रात करीब 3:15 बजे पुलिस और श्रीकृष्ण को लूट की सूचना मिली।
विज्ञापन

सूचना पर एसओ एके राय पहुंचे और दोनों मजदूरों से पूछताछ की। शुक्रवार को श्रीकृष्ण की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। श्रीकृष्ण ने तहरीर में 140 क्विंटल सरिया करीब 5,50000 रुपये क ा बताया है। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाशी की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें