फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन का चावल मिलने में पांच पर रिपोर्ट

Sat, 17 Feb 2018 11:14 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
राइस मिल पर लटक रहा सरकारी ताला। अमर उजाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पशुपतिनाथ एग्रो राइस मिल में सरकारी राशन वितरण प्रणाली (पीडीएस) का 4742.4 क्विंटल खाद्यान्न पाए जाने के मामले में मिल मालिक और उसके पार्टनरों के विरुद्ध जिला पूर्ति अधिकारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। राइस मिल में बरामद चावल भरे आठ ट्रकों के मालिकों और चालकों के विरुद्ध भी अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन

देहात कोतवाली अंतर्गत लखनऊ रोड पर नया गांव में पशुपतिनाथ एग्रो राइस मिल है। गुरुवार रात तहसीलदार सदर राम आसरे वर्मा ने मिल परिसर में छापा मारा था। इस दौरान भारी मात्रा में सरकारी राशन बरामद हुआ। एक ही मिल परिसर में दो मिलों का संचालन होने और आठ गोदामों के अलावा  ट्रकों में खाद्यान्न भरे होने के कारण जांच की कार्रवाई शनिवार सुबह पांच बजे तक चली। इसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार ने मिल मालिक शैलेंद्र कुमार गुप्ता, मिल की पार्टनर शैलेंद्र की पत्नी और महोलिया की ग्राम प्रधान छोटक्कना, शैलेंद्र के पुत्र राजीव कुमार गुप्ता और प्रदीप कुमार गुप्ता के साथ ही एसएफसी ठेकेदार अमित गुप्ता के विरुद्ध आवश्यक खाद्य वस्तु अधिनियम के तहत देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। डीएसओ ने बताया कि  सुनील कुमार की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक मिल परिसर में 52 हजार से अधिक बोरी खाद्यान्न मिला था। जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष द्विवेदी, उपजिलाधिकारी सदर राकेश कुमार, आवश्यक खाद्य वस्तु निगम के जिला प्रबंधक शत्रुघ्न सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने विस्तार से जांच की। इसमें स्पष्ट हुआ है कि  7585 बोरों में भरा चावल पीडीएस का है। इसके अलावा खुला मिला 950 क्विंटल चावल भी राशन का होने की पुष्टि हुई है। देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद त्रिपाठी ने बताया कि ट्रकों के पंजीकरण के आधार पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें