फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत

Sat, 17 Feb 2018 11:13 PM IST
deoria
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। 
विज्ञापन

शनिवार की सुबह ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी डीसीएम की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर बाद ही उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 
विज्ञापन

सदर कोतवाली के कतरारी गांव के रहने वाले शंकर (50) पुत्र श्रीपति होमगार्ड विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। शनिवार की सुबह वह साइकिल से कसया रोड स्थित कार्यालय जा रहे थे। कसया रोड से कार्यालय वाले रोड पर मुड़ते समय वह एक डीसीएम की चपेट में आ गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। डीसीएम चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। घायल शंकर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही परिवार और गांव के लोग अस्पताल पहुंच गए। कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि डीसीएम की चपेट में आने से शंकर की मौत हुई है। चालक समेत डीसीएम को पकड़ा गया है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें