बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में हुई पूर्व प्रधान की हत्या के आरोपियों की
गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय
पर विरोध प्रदर्शन किया। इन्होंने आरोपियाें की तत्काल गिरफ्तारी की मांग
की और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया।
थाना सुरसा के ग्राम अंटवा,
अंर्धरा निवासी मिस्टर यादव पुत्र रघुवीर सिंह यादव ने पुलिस अधीक्षक को
दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पिता रघुवीर यादव की 17 अगस्त को शाम
पांच बजे बिलग्राम में ग्राम प्रधान अजीत सिंह, आदित्य सिंह, रफी अहमद,
राज कुमार और नेकराम ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। उसके पिता पूर्व
प्रधान थे। ग्राम प्रधान अजीत सिंह
ने सरकारी धन का गबन किया था। इसकी
शिकायत उसके पिता ने शासन व प्रशासन से कर दी थी। इसी रंजिश में उन लोगों
ने उसके पिता की हत्या कर दी। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। इसमें से सिर्फ
रफी की ही गिरफ्तारी हुई है। अन्य सभी अभियुक्त
फरार हैं। बताया कि आरोपी
दबाव बनाकर मामले को सीबीसीआईडी में ने जाना चाहते हैं तकि उनकी बचत हो
सके। वह लोग विवेचना बदलवाना चाहते हैं। उसने विवेचना न बदलने और साथ ही
अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी की भी मांग की है।