फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबी से त्रस्त महिला ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 12 May 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : logo
विज्ञापन
हरदोई। कोतवाली देहात अंतर्गत मन्ना पुरवा में एक महिला ने बुधवार सुबह आर्थिक तंगी से त्रस्त होकर जान दे दी। घर के कमरे में उसका शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मन्ना पुरवा निवासी रेनू (35) की शादी 15 वर्ष पूर्व दीपू उर्फ प्रदीप के साथ हुई थी। उसके एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन


पैतृक संपत्ति में पति को शहर के मोहल्ला मन्नापुरवा में एक मकान मिला था। उसके दो भाइयों को गौरीनगर का मकान दिया गया था। परिवार की आजीविका चलाने के लिए दीपू सेल्समैन का काम करता था। इसी बीच वह टीबी रोग की चपेट में आ गया। चार साल पहले उनकी मौत हो गई। पति की मौत के बाद तीन बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी रेनू पर आ गई थी।

रेनू ने झोले बनाने का काम शुरू किया था। इसमें पुत्र रजत (12) उसका सहयोग करता था। झोले बनाने के काम में परिवार चलाने भर की कमाई नहीं हो पा रही थी। बच्चों की शिक्षा के लिए भी रेनू चिंतित रहती थी। आर्थिक तंगी से परेशान होकर रेनू ने बुधवार फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार में बेटे के अलावा दो पुत्रियां बिट्टो (7) व बिटिया (5) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें