फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाली हत्याकांडः पुलिस ने दो को उठाया

Tue, 05 Apr 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
बुझा चूल्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। नगर क्षेत्र में रविवार की रात दो घरों में डाका और दो की हत्या के मामले में पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नही पहुंची। पुलिस ने डाग स्क्वायड टीम की पड़ताल के दौरान सामने आए एक युवक के अलावा पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद से भी एक व्यक्ति को उठाया है। लेकिन अभी कोई पुख्ता सबूत हाथ नही आए हैं। थानाध्यक्ष दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल चल रही है। अभी तक कोई अहम सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला शेखसराय निवासी अख्तर अली के घर बदमाशों ने धावा बोल उसकी मां भूरी (45) को मौत के घाट उतार कर लूटपाट की थी। इसके बाद बदमाशों ने मोहल्ला बिरहाना निवासी ऋषिकांत वाजपेयी के घर धावा बोल उसकी पत्नी और पुत्र को पीट कर लूटपाट की थी इस दौरान बदमाशों ने ऋषिकांत की हत्या कर दी थी।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने कई टीमों को लगाया है। जहां क्राइम ब्रांच की टीम हाथपैर मार रही है वहीं बेहटा गोकुल थानाध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी को लगाया गया है। डाग स्क्वायड टीम ने गर्रा नदी के किनारे से एक युवक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, फर्रुखाबाद स्थित गिहार बस्ती के व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ग्राम ख्वाजकीपुर निवासी युवक ने कुछ समय पूर्व कुरैशी परिवार के यहां पर पुताई का काम किया था। जिसे पैसे के लेन देन और भौगोलिक स्थित की जानकारी थी। मगर अभी तक पुलिस को उससे कुछ मिला नहीं है। पुलिस हवा में तीर चला रही है।
विज्ञापन


शक की सुई जानकार की ओर घूम रही
पाली। नगर के दो घरों में पड़ी डकैती व हत्या के मामले में पुलिस की शक की सुई किसी खास जानकारों के इर्द गिर्द घूम रही है। डकैतों को परिवार से लेकर घर की भौगोलिक स्थित की जानकारी थी। कयास लगाया जा सकता है कि अमूमन महिलाओं से लूटपाट करते समय सामने दिखने वाले जेवर व पैसा ही छीना जाता है। लुटेरों को यह कैसे पता चला कि महिला की अंटी में रुपये हैं।

कुरैशी बंधुओं के यहां पड़ी डकैती व मृतक भूरी की सलवार के अंदर जेब में रखे 17500 रुपये लुटेरे हत्या कर लूट ले लग गए। जिससे जाहिर किलुटेरों को घर की महिलाओं तक के विषय में जानकारी थी कि किसके पास क्या है। यही हाल वाजपेयी परिवार के साथ हुआ। लुटेरों ने सर्व प्रथम छत पर चढ़ कर मुखिया ऋषिकांत की हत्या कर गेट का ताला तोड़ उनकी पत्नी पर डंडों से प्रहार किया। इसके बाद मयंक व रजनी को मारपीट कर घर की चाबी लेकर जेवर व नकदी लूट कर मयंक और उसकी पत्नी को कमरे में बंद कर फरार हो गए।

अंतिम संस्कार में सांसद, विधायक और चेयरमैन भी पहुंचे
पाली (हरदोई)। अंतिम संस्कार में सांसद, विधायक और चेयरमैन भी पहुंचे। कुरैशी परिवार ने जहां मकिया खेड़ा के कब्रिस्तान में भूरी को सुपुर्द ए खाक किया। चेयर मैन रिजवान खां और विधायक बाबू खां ने शो संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया और घटना का शीघ्र ही खुलासे का आश्वासन दिया।

वहीं, पूर्व चेयर मैन कमला कांत वाजपेई ने फर्रुखाबाद के घटिया घाट में नम आंखों से भाई को विदाई दी। वहां पर इलाके के गण्यमान्य व्यक्तियों के अलावा सांसद अंशुल वर्मा भी मौजूद रहे। इधर, अलग अलग समुदाय में हुई मौत के मामले में क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों का शोक संवेदनाओं का सिल सिला जारी रहा। क्षेत्रीय विधायक रजनी तिवारी ने दोनों परिवार के सदस्यों से मिल कर सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें