फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान से भरा ट्रक लूट ले गए बदमाश

Sun, 08 Jan 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
चावल - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
कछौना। बिहार से हरियाणा धान ले जा रहे ट्रक चालक-क्लीनर को लखनऊ-बाराबंकी के बीच चार बदमाशों ने बंधक बना लिया। दोनों को नशीला पदार्थ खिलाकर दस हजार रुपये और धान लदा ट्रक लूट लिया। बदमाशों ने दोनों को कछौना के पास एक ढाबे के करीब सड़क किनारे फेंक दिया। राहगीर की सूचना पर एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बिहार निवासी ट्रक चालक ने कछौना पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन


बिहार के गौरा जिले के महानपुर थाना क्षेत्र के माडर निवासी रामभज्जू यादव पुत्र गोविंद यादव ट्रक चलाता है। उसके साथ डभी थाना क्षेत्र के निभिय का विकास पुत्र हरकुमार क्लीनर है। रामभज्जू ट्रक में 2700 कुंतल धान लादकर हरियाणा के करनाल के लिए चला था। बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में दो दिन पहले वाणिज्य कर अधिकारियों ने गड़बड़ी मिलने पर ट्रक पकड़ लिया था।

जुर्माना भरने पर शनिवार आठ बजे ट्रक छोड़ दिया गया। बाराबंकी और लखनऊ के बीच एक ढाबे पर ट्रक खड़ा कर चालक व क्लीनर ट्रक के अंदर ही सो गए। रात में चार बदमाश ट्रक में घुसे गए। बदमाशों ने मारपीट के बाद चालक व क्लीनर को बंधक बना लिया। दोनों से दस हजार रुपये लूट लिए और नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन


बेहोश होने पर दोनों को कंबल में लपेटकर कछौना थाना क्षेत्र में लखनऊ-हरदोई रोड किनारे स्थित एक ढाबे के पास सड़क किनारे फेंक दिया। राहगीर की सूचना पर 108 एंबुलेंस ने दोनों को सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस ने अस्पताल जाकर चालक से जानकारी ली। चालक ने पुलिस को तहरीर दे दी है। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया चालक ने जानकारी दी है। क्लीनर अभी बेहोश है। होश में आने पर उससे भी पूछताछ की जाएगी। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें