फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमांस के साथ एक को दबोचा, तीन फरार

Fri, 17 Mar 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
cow - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
गोपामऊ। चौकी पुलिस ने मोहल्ला लालपीर के एक घर में छापेमारी कर गोमांस के साथ एक आरोपी को दबोच लिया जबकि तीन भाग निकले। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर भी झोंका। पुलिस ने मौके से गोमांस, तमंचा और कारतूस बरामद किया है। 
विज्ञापन


गोपामऊ के मोहल्ला लालपीर में उस्मान का मकान है। गोपामऊ चौकी पुलिस ने शुक्रवार को सूचना मिली की गोकशी कर गोमांस उस्मान के घर लाया गया है। इस पर चौकी इंचार्ज वीरेन्द्र सिंह तोमर ने सुबह करीब पांच बजे टीम के साथ उस्मान के घर पर दबिश दी।

मौके पर चार लोग मांस पॉलीथिन में भर रहे थे। खुद को पुलिस से घिरा देख एक आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने उस्मान को दबोच लिया लेकिन तीन युवक भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से लगभग सत्तर किलो गोमांस, एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किए। पुलिस के अनुसार उस्मान ने फरार साथियों के नाम इरफान, मोहम्मद मियां और बडक्के बताए हैं। चौकी इंचार्ज ने बताया कि तीनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें