फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत  

Fri, 17 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा में फखरपुर में ट्रेन की चपेट में आकर घायल हुए किसान के यहां नौकरी करने वाले एक युवक की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने घर शामली ले गए। 
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम फखरपुर मे 24 वर्षीय तोफीक पुत्र दाऊद किसान सुनील के यहां नौकरी करता था। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे नौकर तौफीक खेत से किसान के घर ग्राम फखरपुर लौट रहा था। जब वह रेलवे लाइन क्रास कर रहा था तो ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान सुनील और अन्य ग्रामीणों ने तुरंत उसे खेकड़ा सीएचसी पर भर्ती कराया। लेकिन, हालत चिंताजनक होने के कारण उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया था। वहां कुछ देर बाद ही उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर उसके परिजन भी अस्पताल में पहुंच गये। पोस्टमार्टम होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए शामली अपने घर लेकर रवाना हो गए।

आएदिन लेट हो रही ट्रेनें, यात्री परेशान  
खेकड़ा। दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन देरी से होने के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परेशान यात्रियों ने रेलवे के अधिकारियों से ट्रेनों का संचालन समय सारिणी के अनुरूप कराए जाने की मांग की। उनका कहना है कि इस रेल मार्ग पर आए दिन ट्रेनों का संचालन समय सारिणी के अनुरूप न होने के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार को दिल्ली जाने वाली ट्रेन (संख्या 54060) अपने निर्धारित समय से दो घंटा देरी से करीब 11 बजे खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्रियों में रेलवे अधिकारियों के प्रति आक्रोश है। परेशान यात्री नीरज शर्मा, कुलदीप, विकास कुमार, रूपिन कुमार, संदीप शर्मा, आशकर्ण शर्मा, महेश कुमार, गंगाराम सिंह, दीपक शर्मा आदि ने रेलवे विभाग के अधिकारियों से ट्रेनों का संचालन समय सारिणी के अनुरूप कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें