फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला अधेड़ का शव

Tue, 13 Feb 2018 10:58 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम बखरिया निवासी अधेड़ का शव मंगलवार को हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नादखेड़ा में खेत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 ग्राम बखरिया निवासी चंद्रिका (50) 11 फरवरी को घर से नादखेड़ा के करीब स्थित खेत पर गए थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचे। मंगलवार सुबह उनका शव नादखेड़ा में नीतीश के गेहूं के खेत में पड़ा मिला। चंद्रिका के पुत्र राजीव और संजीव घटनास्थल पर पहुंचे। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र से पुलिस पहुंची। राजीव ने भीगने के कारण पिता की मौत होने की आशंका जताई है। उसने बताया कि पिता अक्सर नादखेड़ा वाले खेत में जाने के बाद वहीं रहने वाले  मित्र के यहां रुक जाते थे। हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र नाथ शुक्ल ने बताया कि शव पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। मृतक  मानसिक रूप से भी कुछ बीमार था। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें