फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा जिले में भट्ठा मजदूर महिला पर फेंका तेजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। इटावा के एक भट्ठे में जिले की महिला भट्ठा मजदूर को मामूली विवाद में पीटने के बाद तेजाब डालकर झुलसा दिया गया। वहां सुनवाई न होने पर महिला मायके लौट आई। पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत की लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई।

खागा कोतवाली क्षेत्र के सवतमऊ निवासी विमलेश कुमारी दो बच्चों और देवर राजेंद्र के साथ इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र के एक भट्ठे में मजदूरी करती थी। उसने बताया कि भट्ठे में तीन माह पहले थरियांव थाने के सातो गांव के ठेकेदार मजदूरी के लिए ले गया था।
विज्ञापन


सातो गांव के भट्ठे में मजदूरी करने वाले एक परिवार ने चार फरवरी की देर शाम लकड़ी चुराने का आरोप लगाया। विरोध करने पर परिवार के दो लोगों और एक महिला ने मिलकर उसकी पिटाई की। उसके बाद ज्वलनशील पदार्थ फेंका। जिससे एक हाथ में फफोले पड़ गए। घटना की सूचना पर देवर पहुंचा। शिकायत पर ठेकेदार ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया। उसके बाद लौटकर नहीं आया। इकदिल थाने में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इलाज के लिए मायके कोर्रा सादात गांव आई।

पीड़िता के भाई चंद्रपाल ने बताया कि उसने सुबह कोतवाली में शिकायत की है। उसके बहनोई की एक साल पहले मौत हो गई थी। दो मासूम बच्चों के लिए बहन कमाने गई थी।
कोतवाल एके राय ने बताया कि घटना इटावा में हुई है। मामला मारपीट का है। संबंधित पुलिस बेहतर कार्रवाई कर सकेगी। इसी वजह से उसे इटावा में रिपोर्ट कराने की सलाह दी गई है।

तीन माह बाद हत्यारोपी गिरफ्तार
जाफरगंज। गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने तीन माह बाद धर दबोचा। आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है। दो आरोपियों को इस मामले में पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
थाना क्षेत्र के गंगौली निवासी छोटकू निषाद की 25 नवंबर 2017 को खेत में पानी लगाने के दौरान पुरानी खुन्नस में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की वजह छोटकू और ओम सिंह के बीच रामलीला के दौरान मारपीट थी। मामले में नामजद गांव के देवनारायण को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हत्यारोपी बेटा ओम सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। तीसरा आरोपी रामबीर सिंह फरार था। थानेदार एके गौतम ने बताया कि गहरूखेड़ा चौराहे के पास से आरोपी रामबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

फरार लुटेरे पर कुर्की कार्रवाई
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के इटरा मोड़ पर 25 सितंबर 2017 को सराफ कारोबारियों को गोली मारकर लूटपाट करने के मामले में फरार मास्टरमाइंड फरीद खान की संपत्ति की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई चालू की है। पुलिस ने उसके घर में कुर्की से पहले नोटिस चस्पा कर दी है। आरोपी ललौली थाने के नूरगंज मोहल्ला निवासी है। थानेदार एके गौतम ने बताया कि आरोपी के दो साथियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। तीसरा आरोपी फरीद खान फरार है। आरोपियों ने जाफरगंज के कार सवार सराफ कारोबारी सतीश, अशोक गुप्ता, आसू सोनी को मांझेपुर बाजार से लौटते वक्त गोली मारकर लूट लिया था। ब्यूरो
विज्ञापन


नहीं हुई कार्रवाई, जान का खतरा बना
फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र के बेलावां गांव निवासी मनीष सिंह ने पुलिस अधीक्षक से दो साल पहले दर्ज कराए मामले में विवेचना की मांग की है। उसका आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने दो साल पहले अपहरण कर लिया था। घटना के तीन दिन बाद किसी तरह से बचकर दहशत में दिल्ली भाग गया था। उसके पिता ने आरोपियों के खिलाफ हत्या कर लाश गायब करने की रिपोर्ट कराई थी। करीब तीन बाद लौटकर आया। वह अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने गया। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोपियों से उसकी जान का खतरा बना है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें