फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की गोली मारकर हत्या

Sat, 18 Nov 2017 11:44 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
फाइल फोटो लल्ला सिंह । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंडरवा किला में घर के बाहरी हिस्से में पोते के साथ सो रहे वृद्ध की शुक्रवार रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

पिहानी जहानी खेड़ा मार्ग पर स्थित ग्राम पंडरवा किला में शुक्रवार रात लल्ला सिंह (60) अपने चार वर्षीय पोते आराध्य के साथ घर के बाहरी हिस्से में बने छप्पर के नीचे सोया था। घर के बाहर चाहरदीवारी नहीं है। देर रात तकरीबन साढ़े 11 बजे हमलावरों ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर घर के अंदर सो रहे लल्ला का पुत्र ओमकार व अन्य परिजन बाहर आए। दाहिनी जांच में गोली लगने से खून से लथपथ लल्ला सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी ले गए। जहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहंचे। यहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन लखनऊ लेकर जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। लखनऊ पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पिहानी के कोतवाली प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि ओमकार ने जानलेवा हमले की तहरीर दी है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौत होने की जानकारी पर इसे हत्या में तरमीम किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।  

बदमाश या पुरानी रंजिश, पुलिस खोज रही हल 
लल्ला सिंह की हत्या को लेकर पुलिस दो बिंदुओं पर जांच कर रही है। पहला बिंदु बदमाशों द्वारा गोली मारे जाने का है, लेकिन ऐसा होने का कोई कारण पुलिस को समझ नहीं आ रहा। दरअसल मौके पर कोई लूटपाट नहीं हुई। लूटपाट का कोई प्रयास होने की स्थिति भी मौके को देखकर नहीं लगी। ऐसे में अब पुरानी रंजिश को लेकर पुलिस जांच केंद्रित कर रही है। कुछ वर्ष पहले तक लल्ला सिंह गांव में देशी दवाइयां बेचता था। लगभग डेढ़ दशक पहले संदिग्ध हालात में युवक- युवती की मौत हुई थी। इस मामले में गांव के ही एक परिवार और लल्ला सिंह के बीच रंजिश हो गई थी। मृतक की पुत्री कल्पना बताती है कि हो सकता है कि इसी रंजिश में उसकी हत्या की गई हो। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला का कहना है कि फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें