फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड के आरोपियों पर लगाया एनएसए

Sat, 14 Jan 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
मर्डर - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। बघौली थाना के  गोंडाराव कसबे में अक्तूबर में दो भाइयों की हत्या कर दी गई थी। हत्या के पांच आरोपियों पर पुलिस ने एनएसए की कार्रवाई की है। सभी आरोपी जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन


बघौली थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोंडाराव के मजरा तिलकपुरवा निवासी कमलेश, उनका भाई विवेक उर्फ झबुले, पुत्तू लाल और राहुल पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज है।

24 अक्तूबर को उनकी पेशी थी। कमलेश, विवेक और पुत्तू लाल पेशी पर जाने के लिए निकले थे। गोंडाराव कसबे में विवेक और पुत्तूलाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


दोनों भाइयों से पीछे चल रहे कमलेश ने भाग कर जान बचाई थी। कमलेश ने तिलकपुरवा गांव निवासी गंगू उर्फ जगुना लाल, प्रेम पांडेय, उनके बेटे सुधीर पांडेय, झल्लू उर्फ देवीशरण और बेनीगंज के लोघौरा गांव निवासी अरुण मिश्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सुशील और मंगू के पास से तमंचे व कारतूस भी बरामद किए गए थे। एसपी राजीव मेहरोत्रा ने बताया कि चारों आरोपियों पर एनएसए के तहत कार्यवाही की गई है। कार्यवाही के लिए एसपी ने थानाध्यक्ष बघौली बृजेश त्रिपाठी को ढाई हजार रुपये इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें