फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी की हत्या में पति के खिलाफ रिपोर्ट 

Fri, 29 Sep 2017 11:55 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी।  
विज्ञापन

कस्बे के इस्लामगंज बाजार में गुरुवार को सरे बाजार हुई युवक की हत्या के मामले में पत्नी ने पति के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव पिता के हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर कोड़ा निवासी छोटेलाल (35) पुत्र मुन्नूलाल की गुरुवार को पिहानी के इस्लामगंज बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ही ग्राम महमूदपुर सरैंया के रहने वाले मृतक के फुफेरे भाई रामकुमार ने पत्नी के साथ अवैध संबंधों के चलते गोली मारी थी। घटना उस समय हुई थी जब छोटेलाल गुरुवार को रामकुमार की पत्नी के साथ इस्लामगंज बाजार सब्जी खरीदने गया था। रामकुमार को देखकर महिला भीड़ में चली गई थी, जबकि छोटेलाल सब्जी खरीद रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की थी। पिहानी कोतवाली के प्रभारी श्यामबाबू शुक्ल ने बताया कि महिला की तहरीर पर रामकुमार के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस को बताया कि छोटेलाल से संबंध होने के  कारण रामकुमार उससे नाराज रहता था। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि  गोली सीने से सटाकर मारे जाने और फिर पेट में पहुंच जाने की पुष्टि पोस्टमार्टम में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें