फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममेरी बहन को बेचने के आरोपी और साथी को जेल भेजा

Fri, 07 Jul 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को युवती की सौदेबाजी के आरोपियों को क ोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। सीतापुर निवासी आरोपी युवक 5 जुलाई को ममेरी बहन और उसकी सहेली को बहला फुसलाकर हरियाणा ले गया था। जहां पर ममेरी बहन को हरियाणा निवासी युवक के हाथ बेच दिया था। जबकि सहेली को अपने पास रखा था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने हरियाणा पहुंचकर युवतियों को पकड़ कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र के सेजकला गांव निवासी मत्ते की ससुराल देहात क ोतवाली क्षेत्र में है। उसके बेटे जीतेंद्र का अक्सर ननिहाल आना होता था। इस दौरान जीतेंद्र के ममेरी बहन और उसकी सहेली से मधुर संबंध हो गए थे । जितेंद्र ममेरी बहन और उसकी सहेली को बहला फुसलाकर हरियाणा ले गया था। जहां पर ममेरी बहन को हरियाणा निवासी भोलू के हाथ 20,000 में बेच दिया था। जबकि ममेरी बहन की सहेली को अपने पास रखे हुआ था।

भोलू ममेरी बहन को कमरे में बंद रखता था। अवसर मिलने पर ममेरी बहन ने फोन करके परिजनों को आप बीती बताई थी। इस पर परिजनों ने देहात कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी थी। पुलिस ने जिस नंबर से ममेरी बहन ने फोन किया था। उसे सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन ट्रेस की थी। हरियाण पहुंचकर पुलिस ने ममेरी बहन व उसकी सहेली की बारामद किया और जीतेंद्र व भोलू को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


गुुरुवार को पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर जीतेंद्र व भोलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवतियों की मेडिकल जांच कराई थी। शुक्रवार को पुलिस ने जीतेंद्र व भोलू को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाल बलवीर सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें