फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र के हत्यारों की गिरफ्तारी को मां ने किया आत्मदाह का प्रयास

Mon, 08 Jan 2018 11:18 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरैयापुरवा निवासी रोहित कश्यप पुत्र नरेश कुमार की गोली मार कर हत्या के मामले का खुलासा न होने और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आहत मां ने सोमवार को जिलाधिकारी के जनता दरबार के दौरान आत्मदाह का प्रयास किया। जिससे वहां पर हंगामा हो गया। डीएम ने महिला को समझाया और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। सीओ सिटी को मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

पिता नरेश कश्यप की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया कि उसके पुत्र रोहित की 23 जनवरी 2017 को नवीन गल्ला मंडी के पीछे घर जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें पुलिस की ओर से अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। उसने दो लोगों पर उसके पुत्र की हत्या की आशंका व्यक्त की थी। उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन लोगों को पकड़ा लेकिन छोड़ दिया। इस संबंध में कई बार पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आहत होकर वह परिवार के साथ कलेक्ट्रेट न्याय के लिए आया। उसने इस मामले की जांच करने की मांग की। कलक्ट्रेट में परिजनों के साथ पहुंचे नरेश और उसके गांव के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस कर्मी उनको समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन वह लगातार कार्रवाई करने को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। इसी बीच रोहित की मां उर्मिला ने माचिस की तीली निकाल ली और अपने को आग लगाने लगी। इससे हड़कंप मच गया। लोगों ने किसी प्रकार उसको शांत किया। परिजनों और ग्रामीणों के काफी देर तक हंगामा करने पर सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को वहां से हटाया। 

किसी के प्रति अन्याय नहीं होने देंगे: डीएम
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी पुल्कित खरे ने रोहित के परिजनों से वार्ता की और उसकी मां व परिजनों को समझाया। उनके साथ न्याय करने का आश्वासन दिया। उन्होंने  सीओ सिटी विजय सिंह राणा को निर्देश दिए कि इस मामले की गंभीरता के साथ जांच की जाए। हत्यारों का शीघ्र सुराग लगाकर गिरफ्तार कर उनको जेल भेजा जाए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें