फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी ने चिकित्सक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर से मारपीट के आरोपी सीएचसी प्रभारी की पिटाई
विज्ञापन

सुल्तानपुर। सीएचसी धनपतगंज सोमवार को अखाड़े में तब्दील हो गया। पीएफएमएस बिल पर हस्ताक्षर न करने से नाराज सीएचसी प्रभारी ने ओपीडी से खींचकर एक चिकित्सक की लात-घूसों से पिटाई कर दी। चीख-पुकार के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने चिकित्सक को बचाते हुए सीएचसी प्रभारी को धुन दिया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने दोनों चिकित्सकों को थाने पहुंचाया।

पिटाई से घायल चिकित्सक ने सीएचसी प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, चिकित्साधीक्षक ने खुद की पिटाई का आरोप लगाया है। मारपीट के संबंध में दोनों चिकित्सकों को सीएमओ ने मुख्यालय तलब किया है। अंबेडकरनगर जनपद के रहने वाले डॉ. सत्येंद्र सिंह जिले के धनपतगंज सीएचसी पर तैनात हैं। कूरेभार थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक सोमवार को साढ़े 11 बजे डॉ. सत्येंद्र सिंह सीएचसी पर ओपीडी में मरीजों को देख रहे थे।
विज्ञापन


सीएचसी प्रभारी डॉ. लालजी ओपीडी में आए और घसीटते हुए उन्हें सीएचसी परिसर के अपने आवास पर ले गए। कमरे में ले जाकर अधीक्षक लालजी ने डॉ. सत्येंद्र सिंह से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पीएफएमएस बिल पर हस्ताक्षर करने को कहा। आरोप है कि डॉ. सत्येंद्र सिंह ने बिल पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया तो सीएचसी अधीक्षक ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया।

डॉ. सत्येंद्र सिंह की चीख-पुकार सुनकर सीएचसी पर मौजूद स्थानीय लोग वहां पहुंच गए और सीएचसी प्रभारी डॉ. लालजी की धुनाई कर दी। लोगों की पिटाई से बचते हुए भागकर सीएचसी प्रभारी ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने दोनों चिकित्सकों को कूरेभार थाने पहुंचाया। डॉ. सत्येंद्र सिंह ने सीएचसी प्रभारी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। एसओ कूरेभार धनंजय पांडेय ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

बिल में बरती गई अनियमितता: डॉ. सत्येंद्र
डॉ. सत्येंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) के करीब पांच लाख रुपये के बिल पर जबरन हस्ताक्षर बनवाने का लगातार दबाव बना रहे थे। सीएचसी प्रभारी ने बिल में अनियमितता की है। इसकी शिकायत पूर्व में सीएमओ से भी की गई थी।

रुका आशा बहुओं का भुगतान: प्रभारी
सीएचसी प्रभारी डॉ. लालजी ने बताया कि पीएफएमएस बिल पर डॉ. सत्येंद्र सिंह हस्ताक्षर नहीं बना रहे थे। इसकी वजह से आशा बहुओं का तीन माह से भुगतान रुका हुआ है। कई अन्य मदों में भुगतान नहीं हो रहा है। डॉ. सत्येंद्र सिंह से हस्ताक्षर बनाने के लिए कहा तो वे हमें मारने लगे। उनके समर्थकों ने भी मारपीट की है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन


दोनों चिकित्सकों से करेंगे बात: सीएमओ
सीएमओ डॉ. चंद्रभूषणनाथ त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि सीएचसी प्रभारी और डॉ. सत्येंद्र सिंह में मारपीट हुई है। सीएचसी पर मारपीट की घटना निंदनीय है। दोनों चिकित्सकों को मुख्यालय पर बुलाया गया है। उन्हें आमने-सामने बैठाकर विवाद का कारण पूछा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें