फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी की जीप के आगे लेटीं मां-बेटी

Tue, 14 Nov 2017 11:36 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
मां बेटी को ले जातीं महिला पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पति की हत्या के मामले में एसपी कार्यालय फरियाद लेकर पहुंची पीड़ित मां-बेटी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर एएसपी पश्चिमी की सरकारी गाड़ी के आगे लेट गईं। पुलिसकर्मियों ने मां-बेटी को उठाया। एएसपी ने उन्हें जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।  
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के तालेपुरवा निवासी राम सेवक (55) पुत्र रामलाल का बडे़ भाई सुंदर लाल से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। 7 अक्टूबर को दोनों के बीच विवाद हुआ था। सुंदरलाल व उसके बेटों सुनील और अनिल ने रामसेवक को लात घूंसों व लोहे की पटिया से पीट दिया। पिटाई से उसे गंभीर चोट आई थी। पत्नी शांती व बेटी रामदेवी उसे जिला अस्पताल ले गईं, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां-बेटी ने सुंदरलाल व उसके बेटों पर रामसेवक की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा व हार्ट सुरक्षित किया था। इसे जांच के लिए लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के  बाद भी आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंची मां-बेटी हंगामा कर एएसपी पश्चिमी निधि सोनकर की सरकारी गाड़ी के आगे लेट र्गइं। दोनों ने एसओ पर तहरीर में लिखे मामले को बदलने का भी आरोप लगाया है। एएसपी ने मामले की जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें