फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्गे की दुकान में मिला प्रतिबंधित मांस

विज्ञापन
Meat
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने बेवर रोड स्थित एक मुर्गे के मीट की दुकान पर छापेमारी कर कई किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया। पुलिस ने मौके से आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद विहिप जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हिंदूवादी संगठन के लोग एकत्रित हो गए। थाने पहुंचकर गोकशों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने बरामद मांस का सैंपल जांच के लिए भेजा है।


थाना पुलिस को सूचना मिली कि नगर के बेवर रोड पर स्थित एक मुर्गे की मीट की दुकान पर प्रतिबंधित पशु को काटा गया है। अभी वहां मांस बिक्री के लिए रखा हुआ है। सूचना मिलने के साथ पुलिस टीम बताए हुए स्थान की ओर रवाना हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने जब दुकान पर छापेमारी की तो वहां मौजूद इमरान पुत्र अनीश निवासी मोहल्ला प्रेमचिरैया व रुक्सार पुत्र रियाज भागने लगे। पुलिसकर्मियो ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर करीब 20 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान दुकान मालिक व दो अन्य लोग भाग गए।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी धीरेंद्र सिंह तोमर ने प्रतिबंधित मांस होने की पुष्टि की। इस बीच जानकारी मिलने के बाद विहिप के जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा भी कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंच गए। आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

उनका कहना था कि कुछ लोग माहौल खराब करने की इस तरह की साजिश कर रहे हैं। वहीं प्रतिबंधित मांस मिलने से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना है। वहीं हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है। जानकारी मिली है कि दुकान पर काटे गए प्रतिबंधित मांस को किसी के जन्मदिन के कार्यक्रम में सप्लाई किया जाना था।

थानाध्यक्ष का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भागे हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं मांस का सैंपल जांच के लिए भेजे जाने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें