फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से विवाहिता की मौत

Tue, 26 Jun 2018 11:50 PM IST
hardoi
विज्ञापन
दुखी परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम तेरा पुरसौली में संदिग्ध हालात में आग लगने से झुलसी  विवाहिता ने दम तोड़ दिया। मृतका के चाचा ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए जलाकर मारने का आरोप लगाया है। जबकि पति ने मायके बाद में जाने की बात से नाराज होकर आत्महत्या करने की बात कही है।

विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम तेरा पुरसौली निवासी आरती (30) को सोमवार रात आग की लपटों से घिरा देखकर पति रामकिशोर ने उसे किसी तरह बचाया। इस दौरान वह बुरी तरह झुलस गई। उसे रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रात लगभग पौने 12 बजे आरती की सांसें थम गईं। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे रामकिशोर ने बताया कि आरती मायके जाने के लिए कह रही थी। इस पर उसने कहा कि रुपये का इंतजाम कर ले, फिर साथ में चलेंगे। इससे नाराज होकर उसने खुद पर केरोसिन डाल लिया और आग लगा ली। 
दूसरी ओर मृतका के चाचा रामकुमार और भाई मुनीष पाल निवासी फिरोजपुर थाना सेहरामऊ दक्षिणी जनपद शाहजहांपुर ने बताया कि आरती को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने उसे जलाकर मार डाला। आरती का विवाह रामकिशोर के साथ चार वर्ष पूर्व हुआ था। उसके दो पुत्रियां प्रतिभा और छोटी हैं। अरवल के प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें