फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक पर टिप्पणी करने वाले दरोगा पर मुकदमा

Sat, 18 Mar 2017 01:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी से शिकायत करते भाजपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
हरदोई सवायजपुर से भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू और सीओ शाहाबाद अरविंद वर्मा के बीच विवाद में कूदना दरोगा को भारी पड़ गया। विधायक पर दरोगा की अभद्र टिप्पणी का मामला शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने एसपी तक पहुंचाया। जिस पर एसपी ने एसओ पाली को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके कुछ देर बाद ही पाली एसओ ने दरोगा शिवाकांत पांडे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


मारपीट के एक मामले में पीड़ित युवक को उठाने की बात पर 14 मार्च को सवायजपुर से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू और सीओ शाहाबाद अरविंद वर्मा के बीच कहासुनी हो गई थी। इस कहासुनी का ऑडियो भी वायरल हुआ था। 15 मार्च को सीतापुर जिले में तैनात दरोगा शिवाकांत पांडे ने अपने मोबाइल नंबर से 9415088179 से भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आलोक शुक्ला के व्हाट्सएप नंबर पर दोपहर 12:33 बजे मैसेज किया।

आरोप है कि इस मैसेज में सीओ, विधायक विवाद में दरोगा ने विधायक रानू के खिलाफ अश्लील और अभद्र टिप्पणी की थी। दरोगा पहले पाली थाने में भी तैनात रहा है। आलोक शुक्ला ने गुरुवार को पाली थाने में दरोगा के खिलाफ तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज न होने पर शुक्रवार को आलोक शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, रामचंद्र राजपूत, रामू अगिभनहोत्री, विवेक प्रताप सिंह, शिवम तिवारी और दीपेंद्र सिंह आदि भाजपाइयों ने एसपी चंद्र प्रकाश को शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन


आरोप यह भी है कि दरोगा ने सीओ शाहाबाद के उकसावे पर विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। भाजपा नेताओं ने दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इस पर एसपी ने पाली एसओ को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। एसओ सत्यप्रकाश ने बताया मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

साजिशन फंसाने का कुचक्र रच रहे- दरोगा
आरोपी दरोगा शिवाकांत पांडेय का कहना है कि उन्होंने कोई मैसेज नहीं किया। पाली थाने में तैनाती के दौरान कुछ लोग उनसे व्यक्तिगत रूप से रंजिश मानते हैं। वही लोग फंसाने का कुचक्र रच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें