फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास

Thu, 06 Jul 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
डेमो फोटो - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। बेनीगंज थाना क्षेत्र के गांव में खेत पर शौच करने गई किशोरी के साथ गांव के युवकों ने असलहे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी युवक उसे धमकी देते हुए भाग गए। युवकों के चंगुल से छूट कर घर पहुंची युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की ।
विज्ञापन


बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी (16) मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे घर से खेतों की तरफ शौच करने गई थी। इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र के लोंदखेड़ा निवासी देवेंद्र गांव के ही गिरीश व छोटू तमंचा लेकर किशोरी का पीछा करते हुए खेतों की तरफ पहुंच गए।

तीनोें ने उसे दबोच लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए किशोरी को उठाकर गन्ने के  खेत की तरफ ले जाने लगे। किसी तरह किशोरी युवकों के चंगुल से निकल कर गांव की तरफ भागी। युवकों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान ग्रामीण आते दिखे। इसके चलते आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन


घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों को आप बीती सुनाई। बुधवार को पीड़ित पिता ने कोतवाली पहुंचकर देवेंद्र, गिरीश व छोटू के खिलाफ बेटी क ो अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि किशोरी की मेडिकल जांच कराई गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द ही जेल भेज दिया जाएगा। कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें