फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने 80 हजार के गहने व रुपये समेटे

Fri, 28 Oct 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला/हरदोई
विज्ञापन
चोरी की जानकारी देता पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरपालपुर थाना क्षेत्र के शेखनपुर गांव में बुधवार रात चोरों ने घर से गहने व नगदी समेत 80 हजार समेट लिए। गुरुवार को जानकारी होने पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन


हरपालपुर थाना क्षेत्र के शेखनपुर गांव निवासी शत्रुघ्न पुत्र नत्थू सिंह बुधवार रात परिवार के साथ छत पर सोए थे। रात को दीवार लांघकर घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ा। चोरों ने पांच हजार रुपये एक सोने का हार, एक जोड़ी सोने के झाले, सोने की तीन अंगूठी, एक मांग बेंदी समेत 80 हजार का सामान समेट लिया। शत्रुघ्न ने बताया कि गुरुवार सुबह जागने पर मुख्य गेट की कुंडी खुली मिली। इसके साथ ही कमरे के दरवाजे खुले थे और बक्से का ताला टूटा मिला।
विज्ञापन


बक्से से रुपये व गहने नहीं थे। कोतवाल आरपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली थी। मौके पर पहुंचकर पड़ताल की गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें