फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में भाई को मार डाला

Fri, 30 Dec 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
Hatya - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र डाभा गांव में जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की अपहरण कर हत्या कर दी। गुरुवार को गांव के बाहर शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर एएसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने बड़े भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


  बिलग्राम क ोतवाली क्षेत्र के डाभा गांव निवासी बलराम पाल (45) पुत्र करनपाल रविवार क ो शाम करीब पांच बजे खेत जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने दो दिन खोजबीन की लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। बेटे अनुज की तहरीर पर बुधवार को कोतवाली में बलराम के बड़े  भाई घनश्याम पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

अनुज का आरोप था कि ताऊ से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में उन्होंने अपहरण किया है। गुरुवार सुबह गांव के लोगों ने खुशीराम के खेत में बलराम का शव पड़ा देखा। शव काफी फूल गया था, उससे दुर्गंध आ रही थी। कान और नाक में सूखा खून लगा था। ग्रामीणों की सूचना पर एएसपी बीसी दुबे और कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाल ने बताया कि अनुज की तहरीर पर घनश्याम के खिलाफ अपहरण और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें