फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने माना हुई थी हर्ष फायरिंग, दर्ज की रिपोर्ट

Wed, 25 Jan 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
विज्ञापन
प्र‌तिकात्मक
विज्ञापन
अरवल थानाक्षेत्र में तिलकोत्सव के दौरान हुई हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी राजीव मल्होत्रा के निर्देश के बाद यह कार्रवाई हुई है। घटना के दिन से ही पुलिस पटाखे दागे जाने की बात कहते हुए लीपापोती कर रही थी।
विज्ञापन


अरवल थानाक्षेत्र के खद्दीपुर गांव हर्ष फायरिंग के मामले को अभी तक दबाने का प्रयास कर रही थी। थाना प्रभारी राजेश यादव मामले में लगातार लीपापोती कर रहे थे। उनका कहना था कि तिलक कार्यक्रम में पटाखे दगाए गए थे। शनिवार को राजकुमार के बेटे अमन का तिलक था। जिसमें गांव निवासी मोहित (20) पुत्र श्याम प्रकाश गया था। तिलक चढ़ने के समय हर्ष फायरिंग हुई। जिसमें मोहित को गोली लगी थी। उसे किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

कोर्ट ने किसी भी मांगलिक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया है। इस संबंध में डीजीपी की तरफ से भी सख्त निर्देश हैं। जिसके तहत कहीं हर्ष फायरिंग होती है, तो एसओ जिम्मेदार होंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि जांच में हर्ष फायरिंग होना पता चला है। आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें