फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के आरोप में किराना व्यापारी से पूछताछ

Mon, 08 Aug 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव दनियापुर विक्कू निवासी प्रेमकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी प्रेमवती को दो माह पहले लकवा हो गया था। काफी इलाज कराने के बाद भी वह ठीक नहीं हो सकी। उसके घर पर दो अनजान व्यक्ति आए और दावा किया कि उनकी बताई दवा से केवल दस दिन में बीमारी ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन


दोनों अनजान व्यक्ति प्रेम कुमार को लेकर नगर में घंटाघर के पास किराने की दुकान पर गए। वहां से अमरफल भस्म नाम से तीस ग्राम दवा 4800 रुपये में खरीदवाई। लेकिन इस दवा से पत्नी ठीक नहीं हुई। इस पर प्रेमकुमार ने कोतवाली पुलिस को धोखाधड़ी की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए किराना व्यापारी को हिरासत में ले लिया। उधर व्यापारी ने दवा बेचने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें