हरदोई। कोर्ट के आदेश पर शाहाबाद पुलिस ने रविवार को दो युवकों के खिलाफ नौकरी के नाम पर चार लाख की ठगी का मुकदमा दर्ज किया है।
कन्नौज के तिर्वागंज निवासी सुनील यादव पुत्र शम्भू ने 2016 में अदालत में प्रार्थना पत्र दिया।
जिसमें बताया था कि शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के आदमपुर निवासी रामबरन यादव, राहुल सिंह ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे चार लाख रुपये लिए थे।
बाद में उसे फर्जी नियुक्त पत्र सौंप दिया था। जब उसने चार लाख रुपये वापस मांगे तो देने से इनकार कर दिया और जानमाल के नुकसान की धमकी दी। जब वह इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गए तो पुलिस ने टरका दिया।
फिर कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बताया कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए मामले की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।