फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहनों के विवाद में हवालात पहुंचे बाप-बेटा

Tue, 23 May 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
पाली।  थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में रविवार को फर्रुखाबाद से बारात आई थी। गहनों को लेकर लड़की पक्ष के लेागों ने नाराजगी जताई। इसक ो लेकर दोनों पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पहुंची पुलिस ने सुलह नहीं होने पर दूल्हा और उसके पिता को हवालात में डाल दिया। सोमवार को थाने पर समझौता होने  के बाद दिन में फेरे कराए गए।
विज्ञापन


पाली थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी रमाशंकर राजपूत की बेटी दीक्षा की शादी तय थी। रविववार को राम सिंह बेटे शशिकांत निवासी ढपरापुर थाना मऊदरवाजा फर्रुखाबाद बारात लेकर आए थे। द्वारचार की रस्म के बाद ससुरालीजनों की तरफ से लाए गए गहनों को लेकर लड़की पक्ष के लोगों ने नाराजगी जताई।

मामले की जानकारी होने पर दूल्हे ने लड़की पक्ष के लोगों को गालीगलौज देना शुरू कर दिया। इससे लड़की पक्ष के लोग भड़क गए और बारातियों को पीटने लगे। मामला बढ़ता देख दूल्हे के पिता ने यूपी-100 पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनाें पक्षों के बीच सुलह समझौता कराने का प्रयास किया। पर दूल्हन बनी युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने दूल्हा और उसके पिता को हवालात में बंद कर दिया। सोमवार सुबह थाने पर दोनों पक्ष पहुंचे।

सुलह समझौता हुआ। इसके बाद दूल्हा गांव ले जाया गया और शादी की रस्म पूरी की गई। एसओ संजय मौर्या ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों की रजामंदी के बाद शादी करा दी गई थी। इस संबंध में किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें