फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत

Tue, 23 May 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-9 में संदिग्ध परिस्थितियों में बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा का रविवार को जन्म दिन भी था। परिजन चुपचाप शव को संस्कार के लिए शिवपुरी ले गए। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मॉडल टाउन पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने विसरा जांच के लिए मधुबन भेज दिया है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया सेक्टर-9 में डीएवी महिला कॉलेज में पढ़ने वाली बीए फर्स्ट ईयर की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना मिली थी। जब मौके पर जाकर देखा तो परिजन शव को लेकर मॉडल टाउन स्थित शिवपुरी पहुंची चुके थे। पुलिस ने शिवपुरी पहुंचकर देखा तो परिजन संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। मामले की जांच के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया।

छात्रा के पिता का कहना है कि वह सुबह घर में जूस बना रहा था और उसकी पत्नी पड़ोस में किसी काम से गई हुई थी। उसने जूस पीने के लिए अपनी बेटी को आवाज लगाई, लेकिन काफी देर तक वह नहीं पहुंची। जब उसने ऊपर जाकर देखा तो वह कमरे में बेड पर लेटी हुई थी। छात्रा को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। वह छात्रा को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए। डॉक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद वह उसे घर ले आए और घर से संस्कार के लिए मॉडल टाउन शिवपुरी ले गए। पिता ने बताया कि छात्रा का रविवार को जन्मदिन भी था और वह 18 साल की हुई थी। पिता ने बताया कि उसकी बेटी काफी दिनों से मानसिक रूप से थोड़ा परेशान भी थी, लेकिन उन्हें कभी कुछ नहीं बताया। सोमवार को उसकी बेटी की मौत हो गई। छात्रा की एक बड़ी बहन और छोटा भाई है। सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जांच के लिए विसरा मधुबन भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें