फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे के नाम पर केसीसी बनाने का भांडा फोड़

Wed, 09 Mar 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
Fraud - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियावां (हरदोई)। आर्यावर्त बैंक की शाखा से दूसरे की जमीन पर केसीसी बनवाने वाले गिरोह का मंगलवार को भांडा फोड़ हो गया। बैंक अधिकारी के निरीक्षण में हकीकत सामने आने पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले में जांच में जुटी है।
विज्ञापन


हरियावां थाना क्षेत्र में संचालित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की हरियावां शाखा में पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम सरैया निवासी अशोक मिश्र के नाम से चार लाख की केसीसी बनवाया गय। केसीसी के मामले में जब बैंक  अधिकारी गांव सर्वे करने पहुंचे तो ग्राम प्रधान अरुण ने बताया कि अशोक मिश्र गांव में रहते ही नहीं। वह छह माह से नोएडा में हैं।

इस पर बैंक अधिकारी ने ग्र्राम प्रधान के माध्यम से अशोक मिश्र की बहन व बहनोई को सूचना दी। बहन ने अशोक मिश्र को मामले की जानकारी दी। अशोक मिश्र थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि पिहानी थाना क्षेत्र के दो लोगों ने सारे कागजात बनवाए थे और शहर कोतवाली क्षेत्र के मछरेता निवासी बड़क्के की फोटो लगाकर उसको अशोक मिश्र बताकर केसीसी बनवाया था। इस मामले में अकबरपुर का व्यक्ति भी शामिल है। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


इस संबंध में बैंक मैनेजर नूर सबा ने बताया कि धोखाधड़ी की जानकारी अशोक मिश्र के परिवार के लोगों को दे दी गई थी। इस मामले में कोई भी धनराशि जारी नहीं की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अगर पुलिस कोई पत्र मांगती है तो वह उसे देने के लिए तैयार है। उधर, थानाध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था। एक बैंक के प्राइवेट कर्मी को पूछताछ के लिए लाया गया था। इस मामले में बैंक अधिकारी बुधवार को तहरीर देंगे। उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें