फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

Fri, 08 Apr 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
गिरफ्तार चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में मुन्ने मियां चौराहे के पास से चार दुकानों में चोरी करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार को धर दबोचा। उनके पास से चोरी का माल भी मिला है। एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर जिला कारागार भेज दिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र में मुन्ने मियां चौराहा के पास प्राथमिक विद्यालय हरदेव गंज परिसर की दुकानों में 31 मार्च की रात शहवाज की प्लंबर की दुकान से पीतल का हजारों रुपये का माल पार कर दिया था। इसके बाद उसी दुकान के अंदर से दीवार काट कर पड़ोस में संचालित आशीष गुप्ता की टाटा स्काई के शो रूम में रखे एक लाख रुपये, सुरेश की सराफा की दुकान से लगभग पचास हजार रुपये के आभूषण उठा कर फरार हो गए थे। इसके अलावा चोरों ने अंशिका मेडिकल स्टोर की दीवार की भी ईंट निकाल कर घुसने का प्रयास किया था।

पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की थी। मुखबिर की सूचना पर जेल चौकी प्रभारी राजीव सिंह, लालपालपुर चौकी प्रभारी पवन तिवारी, सदर चौकी प्रभारी अमर पाल शर्मा व सिपाही राम हेत वर्मा ने बुधवार की देर शाम सांडी रोड पर लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज के पास से खड़े दो बदमाशों को धर दबोचा। उनका एक साथी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश देहात कोतवाली के बढ़ैयनपुरवा निवासी वसीम के पास से एक चांदी का लोटा, एक चांदी का गिलास व एक हजार रुपये, एक तमंचा और दो कारतूस मिले हैं। वहीं दूसरे बदमाश पंडितपुरवा निवासी आबिद के पास से एक चांदी का गिलास, पांच सौ रुपये और एक चाकू बरामद किया। पुलिस उसके तीसरे साथी आजाद पुत्र अनवर की तलाश कर रही है। एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने चोरों के पकड़े जाने पर पुलिस टीम का बधाई दी। साथ ही शहर में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें