हरियाणा में एएसआई की मां की रेप के बाद हत्या
- फोटो : अमर उजाला
शहर स्थित कोऑपरेटिव बैंक में दो गार्डों की हत्या कर लूट का असफल प्रयास करने वाले अपराधी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। घटना के तीन दिन बाद ही पुलिस हवा में ही तीर चला रही है। पुलिस की जांच मेें पता लगा है कि वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी काफी हाईटेक है और वे पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने वारदात के समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया था। अब पुलिस करीब 12 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जिले व पड़ोसी जनपदों के चर्चित अपराधियोें व गैंग लीडरों की भी तलाश पुलिस कर रही है।
कोतवाली नगर क्षेत्र में स्थित कोऑपरेटिव बैंक में चार अप्रैल की देर रात घुसे बदमाशों ने यहां तैनात पीआरडी के दो जवान देशराज व ओमप्रकाश की निर्मम हत्या कर दी थी। इस घटना का खुलासा करने के लिए एसटीएफ की दो व जिला पुलिस की कई टीमें लगाई गई है।
वारदात के तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक किसी भी अपराधी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी काफी हाईटेक है। बदमाशों ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज उठा ले गए थे। मृत एक गार्ड का मोबाइल फोन उसके पास नहीं मिला है जिससे पुलिस को लग रहा है कि बदमाश उसका मोबाइल ले गए है।
लेकिन घटना के बाद से अभी तक मोबाइल फोन ऑन नहीं किया गया है। पुलिस ने वारदात के समय के दौरान आसपास के मोबाइल नंबरों को ट्रैस किया है लेकिन इससे भी कुछ अहम सुराग नहीं मिल सके है।