अस्पताल में पिता की मौत पर गुस्साई बेटी, डॉक्टर पर बरसाई चप्पल
- फोटो : amar ujala
हरदोई। दीवानी न्यायालय परिसर में बैठने वाले एक अधिवक्ता ने बुधवार को एक महिला अधिवक्ता के साथ अमर्यादित टिप्पणियां करने के बाद अभद्रता कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर अध्यक्ष, मंत्री ने पहुंचकर मामले का संज्ञान लिया। दूसरी ओर पीड़ित महिला अधिवक्ता ने आजिज आकर अधिवक्ता को धुन दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने भी मौके पर जाकर जांच की। कचहरी में वकालत कर रहीं एक महिला अधिवक्ता के साथ उनके पड़ोस में बैठने वाले एक अधिवक्ता साथी ने बुधवार को अमर्यादित टिप्पणी शुरू कर दीं। जिस पर महिला अधिवक्ता ने आपत्ति जतायी। इसके बावजूद अधिवक्ता अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और महिला अधिवक्ता ने सरेआम कचहरी में अधिवक्ता को पीट दिया। महिला अधिवक्ता ने बताया कि इस घटना से करीब एक माह पूर्व में भी उक्त अधिवक्ता उनके साथ अभद्रता की थी। जिस पर उन्होंने अधिवक्ता संघ में शिकायत की थी। संघ के संज्ञान लेने के बाद आरोपी अधिवक्ता ने लिखित रूप से संघ के समक्ष अपना माफीनामा देकर क्षमा मांगी थी।
इसके बावजूद बुधवार को फिर उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी। पीड़ित महिला अधिवक्ता की शिकायत पर शहर कोतवाली की पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसने लोगों से पूछतांछ कर मामले की जानकारी ली। घटना की खबर लगने पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सतीश चंद्र सिंह व महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामले को शांत करवाया। संघ महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि घटना काफी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अभी तक पीड़ित महिला अधिवक्ता की तरफ से कोई शिकायत लिखित रूप से नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर वह मामले को कार्यकारिणी के समक्ष रखेंगे और दोषी अधिवक्ता के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कचहरी में इस प्रकार की घटना न हो।