फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल रखा रहे किसान की हत्या

Wed, 30 Sep 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी थाना क्षेत्र के  कुटिला नवाबगंज गांव में खेत में मक्का की फसल की रखवाली कर रहे किसान का शव बुधवार को मचान के नीचे पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


कराई। घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। सांडी थाना क्षेत्र के कुटिला नवाबगंज निवासी मुलायम का पुत्र रामौतार (50) खेती बाड़ी का कार्य करता था। उसका कुछ साल से करीब ढाई बीघे खेत के लिए परिवार के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। मंगलवार की रात वह खेत में खड़ी मक्का की फसल की रखवाली के लिए गया था। बताते हैं वह रात में खेत में ही

बनी मचान पर जाकर सो गया। सुबह उसका शव मचान के नीचे पड़ा था और मुंह से खून निकल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पर थाना इंचार्ज दीनानाथ मिश्र घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने मचान के एक डंडे में खून लगा देखा जिससे हत्या की आशंका बढ़ गई है। मृतक की मां कमला देवी ने गांव के साधू और उसके पुत्र कन्हैयालाल के खिलाफ जमीन की रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना इंचार्ज ने आरोपी साधू को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें