फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशनाई में की गई थी कृभको के अपर प्रबंधक की हत्या

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

शाहजहांपुर के पिपरोला स्थित कृभको फर्टिलाइजर्स के अपर प्रबंधक की हत्या आशनाई में ही हुई थी। जांच में पुलिस को इसके पुख्ता सुबूत मिले हैं। घटना के बाद से हत्यारोपी दोस्त और उसकी पत्नी फरार हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस को यह भी पता चला है कि हत्यारोपी का पिता कृभको के चेयरमैन और सांसद चंद्रपाल यादव की सुरक्षा में तैनात है।  

विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के सहबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम औनी निवासी पारसनाथ यादव (35) पुत्र संकू यादव शाहजहांपुर के पिपरोला में कृभको फर्टिलाइजर्स में अपर प्रबंधक था। कंपनी में ही जूनियर आफीसर फायर एंड सेफ्टी के पद पर तैनात शैलेंद्र यादव पुत्र छोटेलाल यादव ने रविवार रात पारस की हत्या कर शव देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर ककवाही के निकट फेंक दिया था। पुलिस को पारस के पास से मोबाइल मिला था। इससे परिजनों को सूचना दी गई थी। सोमवार को मृतक के पिता संकू यादव ने शैलेंद्र सिंह यादव निवासी झांसी के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट देहात कोतवाली में दर्ज कराई थी। सीओ सिटी विजय कुमार राना ने बताया कि विवेचना में स्पष्ट हुआ है कि पारस की हत्या आशनाई में की गई थी। पारस और शैलेंद्र की पत्नी के बीच अवैध संबंध होने और इसी के कारण हत्या किए जाने की बात सीओ सिटी ने कही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से शैलेंद्र और उसकी पत्नी फरार हैं। पुलिस की दो अलग-अलग टीमें गैर जनपदों में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार करने की कोशिश में लगी हैं। पोस्टमार्टम में मृतक के दोनों हाथों की दो-दो अंगुलियों में धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान भी मिले हैं। पुलिस का मानना है कि पारस ने अपना बचाव करने की हर संभव कोशिश की, लेकिन शैलेंद्र से बच नहीं सका। सीओ सिटी ने बताया कि हत्यारोपी शैलेंद्र के पिता छोटेलाल पुलिस कर्मी हैं और इन दिनों कृभको के अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य चंद्रपाल यादव की सुरक्षा में तैनात हैं। पुलिस से जुड़े अधिकारी बताते हैं कि कृभको में शैलेंद्र को नौकरी भी पिता छोटेलाल के प्रयास से मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें