हरियावां। थाना क्षेत्र के गांव निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर देकर नाबालिग बेटी के साथ गैंग रेप का आरोप लगाया। बताया है कि गुरुवार शाम बेटी शौच के लिए खेतों की तरफ गई थी। जहां पर गांव के तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस रविवार को किशोरी का मेडिकल कराएगी।
हरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया है कि उसकी 13 वर्षीय बेटी गुरुवार शाम करीब पांच बजे खेतों की तरफ शौच करने गई थी। करीब तीन बजे तक वह घर नहीं आई, तो परिजनों को फिक्र हुई। इस पर बेटी की तलाश की।
लेकिन वह नहीं मिली। करीब नौ बजे कि शोरी बदहवास हालत में घर आई। पिता का कहना है बेटी ने गांव के ही तीन युवकों पर खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने की जानकारी दी थी। पिता ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
शनिवार को उसने एसपी को प्रार्थना-पत्र भेजा है। उसने मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पड़ताल कराई थी गैंगरेप का आरोप निराधार है। किशोरी का मेडिकल रविवार को कराया जाएगा। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।