फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी प्रशिक्षु छात्रा का मोबाइल छीना

Wed, 08 Feb 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
विज्ञापन
mobile shop
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक युवक प्रशिक्षु बीटीसी छात्रा का मोबाइल छीनकर भाग गए। दिनदहाडे़ मोबाइल छीने जाने से छात्रा सहित उसके बैच की सभी छात्राएं सहम गई। अन्य लोगों ने डायल 100 और कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी। लेकिन घंटों बीत जाने के बाद न तो पुलिस पहुंची और न ही डायल 100।  कछौना कोतवाली के बालामऊ निवासी प्रियंका गुप्ता शहर के उद्यान विभाग स्थित प्राथमिक विद्यालय में बीटीसी की ट्रेनिंग कर रही है। प्रियंका सहित अन्य छात्राओं को भी इस स्कूल में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


रोज की तरह छुट्टी के दौरान बुधवार दोपहर दो बजे बीटीसी छात्राओं के साथ घर के लिए छात्रा निकल रही थी। वह स्कूल के बाहर भी नहीं निकल पाई थी कि उसे लगा वह अपना मोबाइल मेज पर ही छोड़ आई है। वह पर्स खोलकर मोबाइल देखने लगी तो मोबाइल उसमें था। उसने मोबाइल हाथ में पकड़ा ही था कि पीछे से आए युवक ने मोबाइल छीन लिया।

वह उद्यान विभाग की बाउंड्री कूद कर भाग गया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका सुशील लता ने दो बजकर 35 मिनट पर डायल 100 पर घटना की सूचना दी। काफी इंतजार के  बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। तो लोगों ने कोतवाली पुलिस को भी फोन पर जानकारी दी लेकिन पुलिस ने घटना से अंजान बनी रही। कोतवाल कमलेश नारायण पांडेय ने बताया हमें फोन पर किसी ने जानकारी नहीं दी है। अगर कोई मामला है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें