फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ ने नीचे मिला शव, हत्या का आरोप

Sun, 08 May 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हरदोई। परिजनों के साथ शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद युवक छत पर सोने गया था। कुछ देर बाद परिजन उसे बुलाने छत पर पहुंचे वह बिस्तर पर नहीं था। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर आम के पेड़ के नीचे मिला। परिजनों ने पड़ोसी गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र हरियांव के पन्नापुरवा निवासी सूरज दीक्षित (20) शुक्रवार की शाम परिजनों के साथ खाना खाने के बाद छत पर सोने गया था। बड़े भाई सुआ के मुताबिक रात के लगभग 11 बजे जगतपाल निवासी कनौरा थाना बेहटा गोकुल आया। उसने सुआ लाल से सूरज क ो बुलाने को कहा। सुआलाल छत पर पहुंचा तो सूरज बिस्तर पर नहीं था। उसका कहना है कि इसके  बाद जगतपाल यह कहते हुए चला गया कि सूरज उसके हाथों से बच नहीं पाएगा। सुआ लाल के अनुसार काफी तलाशने के बाद भी सूरज का सुराग नहीं लगा।

शनिवार की सुबह उसका शव ग्राम पंचायत के मजरा सीसीताली निवासी पप्पू के खेत में खड़े आम के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ क ी। परिजनों ने पड़ोस के गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद लोगों में चर्चा थी कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या की गई है। युवक लुधियाना की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था, डेढ़ माह पूर्व गांव आया था। मृतक पांच भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें