फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी शिक्षक ने मचाया हुड़दंग, शिक्षिका से अभद्रता

Thu, 02 Mar 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
नशेबाज - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। भरावन के प्राथमिक स्कूल जकसरा में शराबी टीचर ने स्कूल में जमकर हुड़दंग किया। विरोध करने पर स्कूल में मौजूद शिक्षिकाओं से भी टीचर ने अभद्रता की। तभी एक शिक्षिका ने 1090 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर शिक्षक वहां से खिसक गया। शिक्षिका की शिकायत पर खंड शिक्षाधिकारी ने बीएसए को शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित करने की संस्तुति की है।  
विज्ञापन

भरावन के प्राथमिक स्कूल जकसरा में आदेश कुमार सहायक अध्यापक है। गुरुवार सुबह आदेश कुमार शराब पीकर स्कूल पहुंचा और हुड़दंग मचाने लगा। इतना ही नहीं विरोध करने पर शिक्षिकाओं के साथ भी अभद्रता पर उतर आया। इस बीच एक शिक्षिका ने 1090 पर पुलिस से शिक्षक की करतूत की शिकायत की। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख शिक्षक स्कूल से भाग गया। शिक्षिका ने इसकी शिकायत खंड शिक्षाधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद की। उन्होंने बीएसए को शिक्षक को निलंबित करने की संस्तुति की है। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि शिक्षक को शराब पीकर स्कूल आने के मामले में एक बार पहले भी चेतावनी दी जा चुकी है। स्कूल में मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपी शिक्षक पहले भी शराब के नशे में धुत होकर पढ़ाई-लिखाई का माहौल बाधित करता रहा है। इसकी कई बार शिकायत भी की गई है। एसओ अतरौली श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि मामले की उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें