फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी की पिटाई से घायल वृद्ध की मौत

Mon, 27 Jun 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के गांव पिपरी नेवादा गांव में शराबी की पिटाई से घायल वृद्ध ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। भतीजे की शिकायत पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें हार्टअटैक से मौत होना बताया गया है। भतीजे का आरोप है कि पिटाई के कारण मौत हुई है। फिलहाल परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


पिपरी नेवादा गांव निवासी अविवाहित शिवदयाल (75) भतीजे प्रभुदयाल के पास रहते थे। रविवार देर रात वृद्ध अपने घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान गांव का एक शराबी आया और वृद्ध से एक हजार रुपये मांगे। रुपये न देने पर उसने लाठी से वद्ध की पिटाई कर दी। चीख सुनकर परिजन बाहर निकले तो हमलावर भाग निकला। परिजनों ने घायल वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

भतीजे प्रभुदयाल ने हत्या का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्टअटैक बताया गया है। फिलहाल परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें