फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर करता रहा शारीरिक शोषण

Wed, 08 Feb 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
विज्ञापन
rape - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सुरसा थाना क्षेत्र में युवक शादी का झांसा देकर एक साल तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। युवक दबंगई करते हुए युवती के घर तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। सुरसा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीस वर्षीय युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस के गांव का एक युवक साल भर से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। सोमवार देर शाम युवक ने युवती को बाहर मिलने के लिए बुलाया, लेकिन वह नहीं गई।
विज्ञापन


इसके बाद वह उसके घर ही पहुंच गया। यहां युवती ने विरोध किया तो युवक जबरदस्ती करने लगा। युवती के शोर मचाने पर परिजनों ने युवक को पकड़ लिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर आरोपी को  पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया। एसओ ओपी तिवारी ने बताया आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें