फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बभनान क्षेत्र में दो महिलाओं की मौत से सनसनी

Wed, 08 Feb 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
बभनान के सिकरी गांव में विवाहिता की मौत पर रोते विलखते मायके के लोग
विज्ञापन
क्षेत्र में  बुधवार को दो महिलाओं की असामान्य मौत से सनसनी फैल गई। गोंडा जिले में आने वाले छपिया थानाक्षेत्र के सिकरी गांव में 24 वर्षीय विवाहिता की लाश छत से लटकी मिली। जबकि बभनान कस्बे की एक महिला ट्रेन से कट गई। 
विज्ञापन

 
कस्बे से सटे गोंडा जिले के छपिया थाना की बभनान चौकी के सिकरी गांव के पंकज यादव की पत्नी सुशीला (24) का शव बंद  कमरे में छत के कुंडी से लटका पाया गया। जिसका मायका गौर थाने  के बभनान नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार पटेल नगर भटहा जंगल में है। उसकी  शादी 14 मई 2009 को हुई  थी। पिता राम उजागिर व भाई राम मनोहर, दिलीप कुमार ने घटना की सूचना दी। एसओ छपिया पवन कुमार सिंह ने बताया कि लड़की के पिता ने तहरीर दी है।   
दूसरी ओर रेलवे  स्टेशन के पूर्व गेट संख्या 221 ए के निकट बुधवार दोपहर एक बुजुर्ग महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसकी पहचान बभनान नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ बागेश्वर  नगर की रोहणी देवी (70) पत्नी मथुरा प्रसाद के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि वह रेलवे ट्रैक किनारे से जा रही  थी, तभी अप लाइन पर जलपाई गुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। परिवार  वाले आनन-फानन में पहुंचकर मृतका के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें