फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यालय में घुसकर जिलाध्यक्ष को पीटा

Tue, 19 Sep 2017 11:27 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
कार्यालय में मौजूद सपा जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चार हथियारबंद युवकों ने मंगलवार दोपहर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में हमला बोल दिया। जिलाध्यक्ष से मारपीट कर प्रस्तावित राज्य अधिवेशन से जुडे़ दस्तावेज छीन लिए। कार्यकर्ता के आने पर हमलावर भाग गए। जिलाध्यक्ष ने चारों हमलावरों के खिलाफ एसपी विपिन कुमार को तहरीर दी है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शराफत अली मंगलवार दोपहर में जिला कार्यालय पर 23 सितंबर को होने वाले राज्य सम्मेलन के संबंध में तैयारियां कर रहे थे। इसी बीच ग्राम सोनेपुर निवासी कुलदीप यादव, पुन्नइया निवासी सुरेश यादव, कमालपुर निवासी निर्वहन यादव और बेहटी निवासी मोतीलाल यादव कार्यालय पर आए और उन पर हमला बोल दिया। गालीगलौज करते हुए जिलाध्यक्ष से राज्य अधिवेशन से जुड़े अभिलेख छीन लिए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि हमलावर हथियारों से लैस थे। कार्यकर्ताओं के ललकारने पर हमलावर भाग गए। कार्यकर्ताओं ने हमलावरों से सम्मलेन के दस्तावेज वापस छीन लिए। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि चारों हमलावर कुछ ही दिन पहले जिला जेल से जमानत पर रिहा हुए हैं। उन पर गंभीर मामले दर्ज हैं। एसपी को दिए गए पत्र में कहा गया है कि इन लोगों से उन्हें जान माल का खतरा है। 
सपा के जिला उपाध्यक्ष अमित बाजपेई, प्रदेश सचिव संजय कश्यप, मुकुल सिंह आशा, संतराम यादव, हरिओम यादव आदि ने घटना की निंदा की है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। 
विज्ञापन


पांच सितंबर को सम्मेलन में हो गया था टकराव 
हमलावरों में शामिल कुलदीप यादव ने बीती पांच सितंबर को हुए सम्मेलन के दौरान ही हंगामा किया था। उसे मंच से बोलने का मौका नहीं दिया गया था। इस पर उसने मौके पर मौजूद कई पदाधिकरियों के साथ अभद्रता की थी। सम्मेलन में मौजूद रहे पूर्व एमएलसी और जनपद के प्रभारी लल्लन यादव ने हस्तक्षेप कर मामला संभाला था। माना जा रहा है कि उसी दिन की खुन्नस में मंगलवार को घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें