फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फंदे से लटकता मिला बैंक कर्मी का शव

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुलाराय पुरवा में बैंक कर्मी का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला।

विज्ञापन

ग्राम दुलाराय पुरवा निवासी अखिलेश (25) पुत्र अशोक कुमार इलाहाबाद बैंक की माधौगंज शाखा में चतुर्थ श्रेणी कर्मी था। उसने गांव में नया मकान बनवाया था। वह परिवार से अलग रहता था। मंगलवार को उसकी मां रूपवती जब उसके मकान पर पहुंची तो गेट अंदर से बंद था। उसने आवाज लगाई तो जवाब नहीं मिला। जिस पर उसने परिजनों को बुलाया। उन लोगों ने घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे में रस्सी से अखिलेश का शव लटक रहा था।  मृतक के पिता अशोक कुमार होमगार्ड हैं। परिजनों ने घटना का कारण नहीं बताया है। शाखा प्रबंधक गोविंद शुक्ल ने बताया कि दो दिन पूर्व ही अखिलेश प्रमोशन के लिए विभागीय परीक्षा देकर आया था। वहीं ग्रामीणों प्रेम प्रसंग को वजह बता रहे हैं। थानाध्यक्ष अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें